खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवरपेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की गरीब परिवार से कम पढ़ी लिखी उद कंुवर भानु मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। उनके पास आजीविका का कोई ठोस साधन नहीं था। उद कुंवर वर्ष 2017 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान की जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 30 हजार रुपये लेकर 5 बकरी पालन शुरू किया, यहीं से उनके विकास का सफर शुरु हुआ।
उद कुंवर को बकरी पालन से फायदा नजर आया। उन्होंने एक नई उमंग और सोच के साथ 15 हजार रुपये ऋण लेकर और भी बकरी खरीदी। उन्होंने पशु सखी के माध्यम से बकरियों की देख रेख एवं आहार के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। घरेलु दवाईयों से उपचार और देखभाल से बकरियों की संख्या बढाती गई। उद कुवर स्थानीय बजारों में बकरियां बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा रही है। उनका वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो गया है। वर्तमान में उनके पास 29 बकरियां हैं। उद कुंवर अपनी आय और अधिक बढ़ाने के लिए बकरी पालन के साथ साथ मुर्गी पालन की भी ठानी है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवागन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने उद कुंवर की सफलता को देखते हुए उनके कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर उनके कार्यो की सराहना की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


