खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है। नौतपा के दूसरे दिन 8 जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। एक बार फिर राजनांदगांव सबसे ज्यादा तपा। राजधानी रायपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अलगे तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं, इसके बाद 3 डिग्री तक तापमान में कमी आ सकता है।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म तापमान राजनांदगांव 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 44.7 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 42.4 डिग्री सल्सियस, जगदलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के काफी जिलों में 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। उसके अगले दो दिन जरूर 2 से 4 डिग्री तक पारा कम होने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर चल रही है। 29 मई से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व तेज हवा (40-50 केएमपीएच) की गति से चलने की संभावना है।
हलाकान करने वाली गर्मी के बीच प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा की संभावना जताई है। सुबह 10 बजे तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर में आज भीषण गर्मी या मिलेगी राहत?
रायपुरवासियों को आज गर्मी और हीटवेव से राहत की उम्मीदें कम है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में बुधवार को ग्रीष्म लहर चल सकती है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


