खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम किया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भानुमति मांझी (30 वर्ष) बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन और समाज वाले अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
चक्काजाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अस्पताल देव माता अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर सागर गाटवाक ने बताया कि प्रसव के दरम्यान बच्चा फंस गया था। परिजनों की सहमति पर रेफर किया गया। उन्हें समय पर नजदीकी ओडिशा अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उचित उपचार के बाद रेफर किया गया। समय पर खून चढ़वा लेना था पर ऐसा परिजनों ने नहीं किया।
Trending
- अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही
- कांग्रेस एक बार फिर शहीद नेताओं की संवेदनाओं का राजनीतिक दोहन कर रही- केदार कश्यप
- कांकेर के सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ों की हुई मौत
- बीजापुर के ईटपाल में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
- माओवाद के साये से बाहर निकले मासूम: बीजापुर के दूरस्थ गांवों के बच्चों ने ‘एक्सपोजर विजिट’ में देखा नए भारत का सपना
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई


