खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वामी रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर जमकर निशाना साधा। महंत ने दो टूक कह दिया कि वे रामभद्राचार्य को जगद्गुरु कतई नहीं मानते। उन्होंने आरोप लगाए कि रामभद्राचार्य केवल भाजपा के प्रचारक हैं और वे अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। महंत ने तीखे तेवर दिखाते हुए कह दिया कि ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठगने वाले बाबा बेवकूफ बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में शिरकत नहीं करने की सलाह दे दी। महंत के बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश में सियासत गरमा गई। इधर चिरमिरी में प्रवचन के दौरान रामभद्राचार्य ने भी पलटवार कर दिए। उन्होंने कहा कि संतों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री जैसे सभी बाबा फर्जी हैं। हम तो कण-कण में भगवान को मानने वाले लोग हैं। रामभद्राचार्य को तो मैं जगद्गुरु क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता। यह लोग तो भाजपा के एजेंट हैं। भाजपा के प्रचारक हैं और उस पार्टी का प्रचार करने आए हैं। महंत के बयान को लेकर चिरमिरी के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने व्यासपीठ से ही नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Trending
- माओवाद के साये से बाहर निकले मासूम: बीजापुर के दूरस्थ गांवों के बच्चों ने ‘एक्सपोजर विजिट’ में देखा नए भारत का सपना
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन


