KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी सियासत के बीच भाजपा विधायक Ajay Chandrakar ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता T. S. Singh Deo को कांग्रेस छोड़ने की सलाह दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के “मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही “बाबा साहब” को अपमानित करने का मिशन चल रहा था। उन्होंने कहा कि अपमान की भी एक सीमा होती है और सिंहदेव को तय करना चाहिए कि उन्हें कांग्रेस में रहना है या सम्मान के साथ आगे बढ़ना है।
चंद्राकर ने झीरम घाटी कांड को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दिन भूपेश बघेल अपने पास मौजूद सबूत सार्वजनिक करेंगे, कई राज सामने आ जाएंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर झीरम कांड को राजनीतिक सहानुभूति का मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री Amarjeet Bhagat के खनिज संसाधनों में आदिवासियों की हिस्सेदारी वाले बयान पर भी चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं


