खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नकुलनार साप्ताहिक बाजार स्थल के पास एक युवक सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि युवक करीब दो घंटे तक खुले में सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था या फिर चक्कर खाकर सड़क किनारे गिर गया था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस युवक की पहचान कर रही है। जिले में पिछले चार दिनों से तापमान लगातार 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू की वजह से भी युवक की मौत हो सकती है।
Trending
- 25 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र की सुरक्षा में ‘फायर अलर्ट सिस्टम’ बना मजबूत सुरक्षा कवच
- सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़- विकसित भारत का नया रोल मॉडल
- नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के बीच सौजन्य भेंट
- शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण
- बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
- बेमेतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की घूस मांग रहा पटवारी 15 हजार की पहली किस्त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की सलाह, अजय चंद्राकर का बड़ा हमला
- नकुलनार साप्ताहिक बाजार के पास मिला अज्ञात युवक का शव


