Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    May 24, 2026

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार
    • जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय
    • रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव
    • धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
    • ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त
    • हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप
    • माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा : लोकार्पण-शिलान्यास के बाद शिलापट्ट नहीं लगा, तो होगी कड़ी कार्रवाई- मंत्री ओपी चौधरी
    छत्तीसगढ़

    जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा : लोकार्पण-शिलान्यास के बाद शिलापट्ट नहीं लगा, तो होगी कड़ी कार्रवाई- मंत्री ओपी चौधरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, जनप्रतिनिधियों से समन्वय पर ज़ोर

    महिलाओं के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना और किसानों को केला, लीची व मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करने की रणनीति

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कड़े लहजे में अधिकारियों से कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री चौधरी ने आज जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और जारी विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
    शिलापट्ट स्थापना में लापरवाही पर सख्त रुख
    प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि पिछले दस वर्षों की तुलना में वर्तमान सरकार द्वारा जशपुर जिले में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हो चुका है, उनके शिलापट्ट संबंधित गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। शिलापट्ट लगाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी। यदि कहीं भी यह शिकायत मिलती है कि शिलापट्ट उपेक्षित पड़ा है या स्थापित नहीं किया गया है, तो जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर खेती पर विशेष ध्यान
    वित्त मंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख वर्गों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही एक हजार रूपए की मासिक सहायता का उपयोग महिलाएं बच्चों के भविष्य के लिए, समृद्धि सुकन्या योजना जैसी बचत योजनाओं में करें। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर पर 25 हजार रूपए तक का ऋण त्वरित उपलब्ध कराया जाए। पारंपरिक खेती से हटकर किसानों को अधिक मुनाफे वाले फलोत्पादन (विशेषकर केला और लीची की खेती) तथा आधुनिक मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही कृषि विभाग खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
    जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति
    बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में चल रहे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति साझा की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, शासकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और अखिल भारतीय कल्याण आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल का निर्माण तेजी से जारी है। सन्ना विकासखंड के ग्राम पंडरापाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए विशेष तीरंदाजी केंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अतिरिक्त कुनकुरी और जशपुर में नालंदा परिसर तथा सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स परियोजना पर कार्य चल रहा है।
    कानून व्यवस्था और जन-जागरूकता
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से एक अनूठा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 2 हजार से अधिक नागरिकों के अपील वीडियो जारी किए जा चुके हैं।
    व्यापक विभागीय समीक्षा
    प्रभारी मंत्री ने बैठक में सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित दो दर्जन से अधिक विभागों के कल्याणकारी कार्यों की गहन समीक्षा की।
    बैठक में जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026

    ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त

    May 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,143

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,297

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,224
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    By Khabar WorldMay 24, 20261

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस की सख्ती के बावजूद आपराधिक…

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026

    धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    May 24, 2026

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026

    धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

    May 24, 2026

    ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त

    May 24, 2026

    हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप

    May 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.