खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। अब पासपोर्ट बनवाने अथवा पासपोर्ट से जुड़े अन्य कार्यों के लिए दूर शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं संचार मंत्रालय के समन्वय से रायगढ़ में संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस सुविधा के शुरू होने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य संबंधित कार्य आसानी से रायगढ़ में ही संपन्न किए जा सकेंगे।
अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अपने पासपोर्ट संबंधी सभी कार्यों के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र रायगढ़ में संपर्क करें तथा भारत सरकार द्वारा संचालित इस जनहितकारी सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


