खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
सेंट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि चुनाभट्टी रेलवे फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीसीपी के अनुसार, शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर कोई हादसा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
Trending
- स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव का शामिल होना बड़ी उपलब्धि- डॉ. रमन सिंह
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना
- सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न
- खनन गतिविधियों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के लिए स्थापित हुआ “खनन सूचना केंद्र”
- ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- सौम्य छवि के सीएम साय के दिखे सख्त तेवर , लापरवाही पर सहायक आयुक्त को किया तत्काल सस्पेंड
- कोरिया जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चौपाल, पेयजल व्यवस्था पर दिखे सख्त तेवर
- कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल


