KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा संस्थापित संस्थाएं — पीठ परिषद्, आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ प्रकल्प संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य भारत राष्ट्र को अतिशीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित किए जाने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु जनजागरण एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।


ज्ञातव्य है कि पीठ परिषद्, आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी द्वारा समय-समय पर विभिन्न आध्यात्मिक एवं वैदिक कार्यक्रमों के साथ गौ सेवा एवं संरक्षण, श्रमदान, अन्नदान तथा अन्य सेवा प्रकल्प भी संचालित किए जाते हैं।


यह अभियान आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि राष्ट्र एवं धर्म जागरण हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर नियमित रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भगवान नाम संकीर्तन में सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण एवं राष्ट्र उत्कर्ष के लिए सामूहिक आध्यात्मिक जागरण समय की आवश्यकता है।



