Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाल आतंक को पछाड़ विकास की ओर बढ़ा दारेली: 40 साल बाद गांव पहुंचा प्रशासन, पहली बार हुई जनगणना

    May 20, 2026

    वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा छत्तीसगढ़: विदेशी सैलानियों की बना पहली पसंद

    May 20, 2026

    राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ का आयोजन

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • लाल आतंक को पछाड़ विकास की ओर बढ़ा दारेली: 40 साल बाद गांव पहुंचा प्रशासन, पहली बार हुई जनगणना
    • वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा छत्तीसगढ़: विदेशी सैलानियों की बना पहली पसंद
    • राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ का आयोजन
    • मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को मिली 16 अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी
    • बस्तर पर अमित शाह का बयान, सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा: भूपेश बघेल
    • बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पार: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
    • सुकमा में त्वरित पुलिस सहायता हेतु आपातकालीन डायल 112 का हुआ शुभारंभ
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बस्तर पर अमित शाह का बयान, सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा: भूपेश बघेल
    रायपुर

    बस्तर पर अमित शाह का बयान, सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा: भूपेश बघेल

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासियों को गाय देने की घोषणा एक बार फिर ठगने की कोशिश- डॉ. महंत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजीव भवन में संयुक्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।
    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा की है, हम इस घोषणा का स्वागत करते हैं। सभी को करना चाहिए। केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में और उसके बाद अमित शाह जी ने जो कुछ कहा वह सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा है। स्पष्ट दिखता है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अमित शाह को बस्तर के बारे में झूठी जानकारी दी है जिससे वे भ्रमित हो गए।
    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह सच्चाई से मुंह मोड़ रहे। सच यह है कि 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में नक्सली उन्मूलन की दिशा में ठोस कार्य किया और उसी के दम पर वर्तमान सरकार सफलता पूर्वक नक्सली अभियान चला पाई। अमित शाह जी ने ख़ुद जाकर बस्तर के एक कैंप का औचक निरीक्षण किया था और देखा था कि किस तरह कैंप में बिजली, राशन की दुकान, खेल का मैदान आदि काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बात भी की थी और संतुष्ट होकर लौटे थे। सच यह है 2022 में ख़ुद अमित शाह ने माना था कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली घटनाओं में बहुत प्रतिशत की कमी आई है। सच यह है कि अमित शाह जी ने 2022 की क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद कहा था, ‘‘वामपंथी उग्रवाद की समस्या अब छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है। जब 2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा ( Left Wing Extremism) चरम पर थी तब वामपंथी उग्रवादी हिंसक घटनाओं की संख्या 2258 थी जो 2021 में घटकर 509 हो गई। उन्होंने कहा कि 2019 से वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में बहुत तेजी से कमी आई है। 2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा में 1005 लोगों की मृत्यु हुई थी जबकि 2021 में 147 लोगों की जान गई। श्री शाह ने कहा कि इस दौरान पुलिस थानों पर वामपंथी उग्रवादी हिंसा में भी कमी आई है, 2009 में ऐसी 96 घटनाएं हुई थी जो कि 2021 में कम होकर 46 हो गई।’’ सच यह है कि आरपीएफ के डीजीपी ने भी कहा था कि अब नक्सली पैक-अप की तैयारी कर रहे हैं। सच यह है कि कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में सुरक्षा बलों के कैंप खोलने और सड़क बनाने का काम खामोशी से करना शुरु किया था और इससे बस्तर की तस्वीर बदलने लगी थी। सच यह है कि केंद्र सरकार लगातार हमारे कामों पर निगरानी रखे हुए थी और हर बैठक में केंद्र सरकार ने हमारी सरकार के कामकाज की तारीफ ही की।
    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बघेल ने कहा कि अमित शाह जी को उनके अपने मंत्रालय और राज्य सरकार ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस की सरकार के रहते ही बस्तर का कोंडागांव जिला और बस्तर के 600 गांव नक्सल मुक्त घोषित हो चुके थे। अमित शाह जी ने कहा कि नक्सलवाद की वजह से स्कूल बंद हुए। यह बात सही है लेकिन अमित शाह यह बताना भूल गए कि 400 स्कूल भाजपा की रमन सिंह सरकार के बीच बंद हुए। अमित शाह का झूठ यह है कि उन्होंने बस्तर में नए सिरे से स्कूल खोलने शुरू किए। सच यह है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान बस्तर में बंद हुए स्कूलों में से 275 स्कूल फिर से खुल गए थे। अमित शाह को यह नहीं बताया गया कि राज्य की साय सरकार ने राज्य भर में 10,463 स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है जिसमें से 1,163 स्कूल बस्तर संभाग के ही हैं। अमित शाह ने यह तो कहा कि लोगों को अनाज नहीं मिलता था, लेकिन राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह को यह नहीं बताया कि बस्तर संभाग के सात जिलों में 2023 के अंत तक कुल 1538 पीडीएस यानी राशन की दुकानें काम कर रही थीं। बस्तर में 338, कांकेर में 412, कोंडागांव में 312, दंतेवाड़ा में 152, सुकमा में 138, बीजापुर में 114 और नारायणपुर में 62 राशन की दुकानें काम कर रही थीं। अमित शाह को साय सरकार ने यह नहीं बताया कि इन राशन की दुकानों से 2023 के अंत में कुल 21,200 मिट्रिक टन चावल का वितरण प्रति माह हो रहा था। अमित शाह को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार यह भी बताना भूल गई कि छत्तीसगढ़ में अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रति परिवार को 35 किलो चावल मिल रहा था। अगर अमित शाह को 35 किलो चावल की बात बताई गई होती तो वे सात किलो चावल भिजवाने की बात नहीं करते। अगर राज्य की साय सरकार ने सही जानकारी दी होती तो अमित शाह जी को यह पता होता कि राज्य में पहले से ही आदिवासियों को 20 प्रतिशत से अधिक आरक्षण मिल रहा है। क्या अमित शाह जी को साय सरकार ने जानकारी दी कि कांग्रेस सरकार ने 5 साल में कुल 4.57 लाख व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे और 46 हजार सामुदायिक वनाधिकार पट्टे बांटे।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलवाद भाजपा के रमन राज में फैला। अमित शाह जी यह कहना भूल गए कि 15 साल की रमन सिंह सरकार में नक्सलवाद से गलत ढंग से लड़ाई लड़ी गई और इससे आदिवासियों को भीषण पीड़ा और प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वे यह कहना भूल गए कि रमन सिंह सरकार के समय ही बस्तर से सात सौ गांव खाली करवाने पड़े और इसकी वजह से हजारों लोग पड़ोस के राज्य में पलायन कर गए। वे यह कहना भूल गए कि भाजपा के 15 साल की सरकार में बेहिसाब फर्जी एनकाउंटर हुए और हजारों मासूम आदिवासियों को झूठे नक्सली मामलों में फंसाकर जेल भेज दिया गया। अमित शाह यह याद नहीं कर पाए कि रमन सिंह जी ने ही सुरक्षा विशेषज्ञ केपीएस गिल से कहा था कि काम करने की ज़रुरत नहीं, वेतन लो और मौज करो। अमित शाह जी को याद करना था कि भाजपा की सरकार के समय ही कथित नक्सली हमलों में कांग्रेस के नेताओं की एक पूरी पीढ़ी खत्म हो गई। उन्हें यह भी याद करना था कि आजाद भारत के उस सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड की जांच भी भाजपा ने न की और न होने दी। अमित शाह को याद करना था कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में किस तरह से सरकारी अधिकारियों ने पत्रकारों को जान से मारने की धमकियां दीं और उनके घरों पर हमले करवाए।
    भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी से अपेक्षा है कि वे श्रेय जरुर लें लेकिन कांग्रेस सरकार के कंधे पर पैर रखकर ऊंचा दिखने की कोशिश न करें। राज्य की साय सरकार से भी अपेक्षा है कि वह अमित शाह जी को अंधेरे में न रखे।
    बघेल ने कहा कि बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी नेता उनसे मिलकर ज्ञापन सौपना चाहते थे। बस्तर के विकास की बात करना चाहते थे, अमित शाह उनसे मिलने का समय नहीं दिये। कांग्रेस ने 14 सवाल अमित शाह से पूछा है, उनके पास उसका जवाब नहीं था।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी, बस्तर में अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्रियों के बीच अपनी वाहवाही कर गए हैं, और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने की एक योजना की घोषणा कर गए हैं। उन्होंने गुजरात के आनंद के दुनिया के सबसे सफल सहकारी दुग्ध संगठन की तर्ज पर बस्तर में मिल्क नेटवर्क खड़ा करने की बात भी कही है। यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा गुजरात जाकर डेयरी देख आए हैं।
    नेता प्रतिपक्ष कहा कि 70 बरसों के लिए कांग्रेस सरकारों को गाली देने वाले अमित शाह के मुंह से आनंद के सहकारी प्रयोग की तारीफ इसलिए अच्छा लगता है कि यह पूरी तरह से कांग्रेस सरकार के समय की कामयाबी है, नेहरू और इंदिरा गांधी ने जिस तरह डॉ. वर्गीज कुरियन को आनंद भेजकर इस अविश्वसनीय विकास का रास्ता खोला था, उसी की वजह है कि आनंद ने एक विश्व इतिहास बनाया। यह अच्छी बात है अगर डॉ. कुरियन के खड़े किए हुए सहकारिता के प्रयोग से अमित शाह कुछ सीख रहे हैं, और उनका या नेहरू जी, इंदिरा जी का नाम लिए बिना भी दूध के नेटवर्क की बात कर रहे हैं। अमूल की पिछली पौन सदी की मेहनत से मिली कामयाबी आज बाकी देश के सामने एक बड़ी मिसाल तो है ही।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि लेकिन इस मौके पर हम अमित शाह जी को यह याद दिलाना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल तक रही डॉ. रमन सिंह की सरकार ने भी शुरू से ही हर आदिवासी परिवार को एक दुधारू गाय देने की योजना शुरू की थी। इसकी घोषणा शायद 2003 के भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में ही हुई थी। बाद में जहां-जहां रमन सरकार ने गाय बांटीं, वे तमाम गाय बीमार निकलीं, या दूध देती ही नहीं थी। उस समय पूरे देश के पशु सप्लायरों के बीच छत्तीसगढ़ सबसे चहेता राज्य था जहां बीमार या बिना दूध वाली गाय सप्लाई कर दी गई थीं, और कुछ ही महीनों में अधिकतर गाय या तो मर गईं, या बिक गई थीं। वह वक्त भी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का था, और सैकड़ो करोड़ के इस घोटाले के बाद इस योजना को ही बंद कर दिया गया था। अब अगर फिर से आदिवासी इलाकों में गाय-भैंस बांटने की योजना बन रही है, तो अमित शाह जी को चाहिए कि डॉ. रमन सिंह जी को इस योजना की सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाएं ताकि उनके अपने मुख्यमंत्रित्व के कटु अनुभव का लाभ इस योजना को मिल सके।
    पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अनिला भेड़िया, अमितेश शुक्ल, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक अम्बिका मरकाम, जनक ध्रुव, सावित्री मंडावी, गुरूमुख सिंह होरा, महामंत्री सकलेन कामदार, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहूजा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ का आयोजन

    May 20, 2026

    बलौदाबाजार में सुरक्षा का नया अध्याय: राजस्व मंत्री ने ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ के हाईटेक बेड़े को दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों के तबादले, सूची जारी

    May 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,293

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,223
    Don't Miss
    बस्तर

    लाल आतंक को पछाड़ विकास की ओर बढ़ा दारेली: 40 साल बाद गांव पहुंचा प्रशासन, पहली बार हुई जनगणना

    By Khabar WorldMay 20, 20260

    नक्सल भय को पीछे छोड़ बदलाव और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बीजापुर का…

    वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा छत्तीसगढ़: विदेशी सैलानियों की बना पहली पसंद

    May 20, 2026

    राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ का आयोजन

    May 20, 2026

    मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण

    May 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    लाल आतंक को पछाड़ विकास की ओर बढ़ा दारेली: 40 साल बाद गांव पहुंचा प्रशासन, पहली बार हुई जनगणना

    May 20, 2026

    वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा छत्तीसगढ़: विदेशी सैलानियों की बना पहली पसंद

    May 20, 2026

    राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ का आयोजन

    May 20, 2026

    मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण

    May 20, 2026

    मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को मिली 16 अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    बस्तर पर अमित शाह का बयान, सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा: भूपेश बघेल

    May 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.