खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रायपुर को 54 नई डायल 112 गाड़ियों की सौगात दी है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को रवाना किया। इस दौरान शर्मा ने कहा, डायल 112 करने पर अब और तेजी से पुलिस पहुंचेगी। C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए पूरा सिस्टम मॉनिटर होगा। कॉल आते ही तुरंत लोकेशन ट्रेस होगी।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग होगी। आज से ही नई गाड़ियां सेवा में शामिल होंगी। इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। ड्रोन पेट्रोलिंग को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, अब ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम किया जाएगा। कस्टमाइज लोकेशन पर ड्रोन भेजे जाएंगे। टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
Trending
- ईंधन बचत और वित्तीय अनुशासन की नई मिसाल: महासमुंद के बसना प्रशासन ने पेश किया ‘ग्रीन गवर्नेंस’ का अनोखा मॉडल
- कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम
- मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन
- बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष
- ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप
- शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी
- बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम
- रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा अपग्रेड: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 54 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी; अब ड्रोन से भी होगी पेट्रोलिंग


