खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेकेला का है।
जानकारी के अनुसार 18 मई को जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस को हत्या की आशंका हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना वाले दिन मृतक जयलाल चौहान और उसके बेटे अजय चौहान के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने ईंट से पिता के सिर पर हमला कर दिया। हमले में जयलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में जयलाल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अजय चौहान मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की तलाश में सरायपाली पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बोदापाली में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजय चौहान के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Trending
- नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर
- मुंगेली: भीषण गर्मी में 15 साल का ‘जल वनवास’ खत्म, पार्षद रोशन सोनी की पहल से एंड्रुज वार्ड में लौटी रौनक
- महासमुंद में कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद में पिता को ईंट से मार डाला, गिरफ्तार
- पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गोल्डी शर्मा और अभिजीत एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज
- पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से मुक्ति का मार्ग; जानिए पीली सरसों के 5 दिवसीय उपाय का संपूर्ण विज्ञान और महत्व
- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, मिशेल मार्श को पछाड़कर छीनी ‘ऑरेंज कैप’; देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
- ‘जॉर्जकुट्टी’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम: रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने बनाए रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 24 करोड़ पार
- समर सीजन का सुपरफूड: ₹2 का नींबू पानी, 45 डिग्री के पारे में दे रहा है ‘इंस्टेंट एनर्जी’ का बूस्ट


