खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हवा में नमी की मौजूदगी लोगों को हलाकान कर रही है। गर्मी और उमस का दौर जारी है। पिछले चौबीस घंटे में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। अब रोजाना एक डिग्री के औसत से तापमान बढ़ने और तीन से चार दिनों में मध्य और उत्तर भाग में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मई माह के अंतिम दिनों में केरल तक मानसून आने की वजह से यहां प्री-मानसून की बौछार पड़ सकती है। मई में मौसम का मिला-जुला असर रहा है।
मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लक्ष्यदीप तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है। इन प्रणालियों के प्रभाव से 20 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेलसयस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से मुक्ति का मार्ग; जानिए पीली सरसों के 5 दिवसीय उपाय का संपूर्ण विज्ञान और महत्व
- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, मिशेल मार्श को पछाड़कर छीनी ‘ऑरेंज कैप’; देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
- ‘जॉर्जकुट्टी’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम: रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने बनाए रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 24 करोड़ पार
- समर सीजन का सुपरफूड: ₹2 का नींबू पानी, 45 डिग्री के पारे में दे रहा है ‘इंस्टेंट एनर्जी’ का बूस्ट
- बेमेतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SSP रामकृष्ण साहू ने जारी की तबादला सूची, 140 पुलिसकर्मी इधर से उधर
- लोखण्डी पंचायत में 9 लाख का बड़ा घोटाला, कागजों पर बन गया ‘भवन’ और ‘बोर’, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़ में ‘दोहरी मार’: उमस के बाद अब भीषण हीटवेव का अलर्ट, 4 दिनों में 4°C तक चढ़ेगा पारा
- वाड्रफनगर कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, वकील से बदसलूकी के बाद 18 लोगों पर नामजद FIR दर्ज


