प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दरभा में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने दिए निर्देश
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में आज मंगलवार काे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा के मंडल क्रमांक 01 डिलमिली में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश एवं प्रदेश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की गई।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पंचायत, बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महादेव नाग, जनपद सदस्य राजू सोढ़ी, सरपंच दशमन मुचाकी, बलदेव मंडावी, आयतू मंडावी, श्रीमती रूक्मणी कर्मा, सुश्री तारा, वेंजाम पूर्व सरपंच पालो सोढ़ी उप सरपंच मिचा कश्यप, सहदेव नाग, पूर्व सरपंच श्री दशरू पोडियाम सहित बूथ, पंचायत, मंडल एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


