Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत

    May 19, 2026

    देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह

    May 19, 2026

    ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
    • देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
    • ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
    • एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
    • छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
    • वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
    • अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल
    • सुशासन तिहार 2026: ‘समाधान शिविर’ बना दिव्यांग तुलेश्वरी की नई राह, सक्ती ज़िले में ऑन-द-स्पॉट मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का सहारा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » 25 मई से दहकेगी धरती, शुरू हो रहा है ‘नौतपा’; जानें इसके पीछे का विज्ञान, ज्योतिष और परंपराएं
    धर्म आध्यात्म

    25 मई से दहकेगी धरती, शुरू हो रहा है ‘नौतपा’; जानें इसके पीछे का विज्ञान, ज्योतिष और परंपराएं

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 19, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे।
    ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। 8 जून को ही सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे और 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश से नौतपा भी प्रारंभ हो जाएंगे। नौतपा से आशय सूर्य का नौ दिनों तक अपने सर्वोच्च ताप में होना है यानि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है।
    क्यों लगता है नौतपा
    चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक हैं, परंतु इस समय वे सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु में नौतपा को अधिक गर्मी का संकेत माना जाता है।
    नौतपा किस समय लगता है
    नौतपा शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से 9 नक्षत्रों तक यानी 9 दिनों तक रहता है। यह आवश्यक नहीं है कि नवतपा में अधिक गर्मी हो। आर्द्रा के 10 नक्षत्रों तक, जो सबसे अधिक गर्मी प्राप्त करता है, बाद में सूर्य उस नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है और अच्छी वर्षा होती है। नौतपा की शुरुआत भी रोहिणी नक्षत्र से होगी। नौतपा में तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश की संभावना रहती है। नौतपा समय की ग्रह स्थिति तेज हवा, बवंडर और बारिश का संकेत दे रही है। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू होंगे और 3 जून तक रहेंगे।
    नौतपा में बारिश हो तो क्या होता है
    नौतपा में जितना तापमान चढ़ेगा, आने वाले समय में उतनी ही अच्छी वर्षा होने की भी संभावना बढ़ जाती है। ज्योतिष के अनुसार, यदि नौतपा में बारिश हो जाए तो आने वाले समय में बारिश में कमी रहती है। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, जहां सूर्य व चंद्रमा में मित्रता है। वहीं रोहिणी नक्षत्र वृष राशि में आता है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र और सूर्य को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। इसलिए सूर्य इस शत्रु राशि में अपने मित्र के नक्षत्र रोहिणी में अधिक ऊर्जा के साथ प्रवेश कर और अधिक प्रभावी हो जाते हैं। 25 मई से 2 जून तक नौतपा का प्रभाव अपने चरम पर होगा और तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
    नौतपा कब होगा शुरू
    नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है । यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। इस बार भी सूर्य 25 मई को 15:37 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 8 जून तक यहीं रहेगा।
    8 जून के बाद यह मृगशिरा नक्षत्र में चला जाएगा। सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है। पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्मी का मौसम 9 दिनों तक रहता है। यानी पृथ्वी पर लोगों को 9 दिनों तक अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है।
    प्रभाव
    नौतपा के कारण संक्रमण में कमी आयेगी। संक्रमण का असर न्यूनतम होगा। लोगों में अनुकूलता और आरोग्यता भी बढ़ेगी। खगोल विज्ञान के अनुसार इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी लम्बवत पड़ती हैं। जिस कारण तापमान अधिक बढ़ जाता है। यदि नौतपा के सभी दिन पूरे तपें, तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है।
    पौराणिक महत्व
    नौतपा का ज्योतिष के साथ-साथ पौराणिक महत्व भी है। ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत और श्रीमद् भागवत में नौतपा का वर्णन आता है। कहते हैं जब से ज्योतिष की रचना हुई, तभी से ही नौतपा भी चला आ रहा है। सनातन सस्कृति में सदियों से सूर्य को देवता के रूप में भी पूजा जाता रहा है। नौतपा को लेकर लोक मान्यता है कि नौतपा के सभी दिन पूरे तपें, तो आगे के दिनों में अच्छी बारिश होती है।
    ज्योतिषों का कहना है कि चंद्रमा जब ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आर्द्रा से स्वाति नक्षत्र तक अपनी स्थितियों में हो और इसके साथ ही अधिक गर्मी पड़े, तो वह नौतपा कहलाता है। वहीं अगर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है तो उस दौरान बारिश हो जाती है तो इसे रोहिणी नक्षत्र का गलना भी कहा जाता है।
    मानसून का गर्भकाल
    सूर्य की गर्मी और रोहिणी के जल तत्व के कारण यह मानसून का गर्भ आ जाता है और इसी कारण नौतपा को मानसून का गर्भकाल माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है तो उस समय चंद्रमा नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं।
    परंपरा
    नौतपा के दौरान महिलाएं हाथ पैरों में मेहंदी लगाती हैं। क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होने से तेज गर्मी से राहत मिलती है। इन दिनों में पानी खूब पिया जाता है और जल दान भी किया जाता है ताकि पानी की कमी से लोग बीमार न हो। इस तेज गर्मी से बचने के लिए दही, मक्खन और दूध का उपयोग ज्यादा किया जाता है। इसके साथ ही नारियल पानी और ठंडक देने वाली दूसरी और भी चीजें खाई जाती हैं।
    क्या करें और क्या न करें
    ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव में नवत्पा 25 मई से शुरू हो रहा है। नौतपा के दिनों में विवाह जैसी मांगलिक यात्रा में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए देश के पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में प्राकृतिक आपदाएं पैदा हो रही हैं। यह नौतपा 02 जून तक चलेगा।
    नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहता है। इसके फलस्वरूप सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं, इस दौरान अत्यधिक भीषण गर्मी देखी जा सकती है। सूर्य की मौजूदा स्थिति अशुभ फल दे सकती है। वृष राशि वालों के लिए वर्तमान समय खराब है।
    सूर्य की आराधना
    भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा। अनीष व्यास ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के दौरान सूर्य की आराधना करना विशेष फलदायी होता है। सुबह सूर्योदय के पहले स्नान कर सूर्य को अर्घ दें। जलपात्र में कंकूम डाले और सूर्य को जल चढ़ाए। जल चढ़ाते समय सूर्यदेव का मंत्र ऊं घृणि सूर्याय नमः, या ऊँ सूर्यदेवाय नमः का निरंतर जाप करें।
    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर

    May 18, 2026

    नवग्रहों के राजा सूर्य देव की दिव्य कथा: सौरमंडल के स्वामी का प्रभाव, शक्ति और साधना का महापर्व

    May 17, 2026

    पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम

    May 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,347

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,293

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,223
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत

    By Khabar WorldMay 19, 20267

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में एक गरिमामयी एवं आत्मीय स्वागत समारोह का…

    देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह

    May 19, 2026

    ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार

    May 19, 2026

    एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत

    May 19, 2026

    देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह

    May 19, 2026

    ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार

    May 19, 2026

    एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

    May 19, 2026

    वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा

    May 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.