Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग

    May 18, 2026

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    May 18, 2026

    वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग
    • सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह
    • वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन
    • मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार
    • सुशासन तिहार 2026: मुंगेली में समाधान शिविर का दिखा बड़ा असर, मनीषा पटेल का राशन कार्ड मात्र कुछ ही घंटों में तैयार
    • सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के ग्राम सुकली में ‘समाधान शिविर’ का भव्य आयोजन, करोड़ों की सौगात से चमकी लोरमी की पंचायतें
    • नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप
    • बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह
    बस्तर

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 18, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्तर के 196 कैंप में से 70 कैंपों को डेढ़ साल के भीतर सेवा केंद्रों में परिवर्तित किये जायेंगे

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र के शुभारंभ के मौके पर कहा कि हमारे सुरक्षाबलों ने नक्सलमुक्त भारत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में जहां-जहां सुरक्षा कैंप बनाकर सिक्योरिटी वैक्यूम समाप्त किए थे, अब वहां कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि आज का दिन सचमुच एक ऐतिहासिक दिन है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि महज छह महीनों के भीतर, यह सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र जो अभी केवल एक सरकारी पहल जैसा दिखता है, स्थानीय आदिवासियों की मौजूदगी और उनकी हंसी-खुशी से गुलजार, जीवन से भरपूर नजर आएगा। इन कैंपों को बेहतर ढंग से डिजाइन करने के लिए हम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन को यह प्रोजेक्ट देने वाले हैं। हर कैंप का डिजाइन संपूर्ण होगा, जिसके अंदर बैंकिंग की सुविधा भी होगी। आपका आधार कार्ड भी बनेगा, राशन कार्ड भी बनेगा और सरकार की योजनाओं के पैसे भी आपको यहीं से मिल जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का लाभ एक ही भवन से आपको मिलेगा। बस्तर में अभी तक लगभग 196 कैंप हैं, इनमें से 70 कैंपों को हम इसी प्रकार के सेवा केंद्रों में डेढ़ साल के भीतर परिवर्तित करके आदिवासी कल्याण के सेवा केंद्र बनाने वाले हैं।
    जिस जमीन पर मैं आज खड़ा हूं, वह अपने आप में भारत के हर नागरिक के लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। यह शहीद वीर गुंडाधुर की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। आज, उनसे प्रेरणा लेते हुए नेतानार कैंप (जो 2013 से एक सुरक्षा चौकी के रूप में काम कर रहा था) अब आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित एक सेवा केंद्र में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सुविधाओं पर जनजातीय बहनों-भाइयों का भी उतना ही अधिकार है, जितना दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लोगों का है। यह आपकी सरकार है, और आपके जीवन में खुशियां लाना इस सरकार का उत्तरदायित्व है। इसी उद्देश्य से इस कैंप की शुरुआत की गई है। जब नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया गया, तो उसका उद्देश्य नक्सलवाद को समाप्त करने के साथ ही गरीब आदिवासियों के जीवन में वे सभी सुविधाएं पहुंचाना था, जो बड़े-बड़े शहरों में उपलब्ध हैं, ताकि आपके बच्चों को भी वे सभी अवसर मिल सकें। नक्सलियों ने सालों तक यह गलतफहमी फैलाई कि हमारा विकास नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने हथियार उठाए, लेकिन इस क्षेत्र का विकास इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वे हथियार लेकर बैठे थे। अब उन्होंने सरेंडर किया है और विकास की शुरुआत हो चुकी है। अमित शाह ने कहा कि हमने यहां पूर्ण शिक्षा का कार्यक्रम चलाया है। संघ के स्वयंसेवक यहां लोगों को लिखना-पढ़ना सिखा रहे हैं।
    केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आजादी देशभर में बहुत पहले ही आ गई थी, लेकिन हमारे बस्तर में 31 मार्च 2026 के बाद ही आजादी का सूर्य उदय हुआ है। इस दौरान बस्तर का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हम बहुत जल्द करेंगे। यहां के लोगों के विकास के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है। कहीं पर भी नौकरी का विज्ञापन निकलता है, तो 15 फीसदी आरक्षण आपके लिए सुनिश्चित है। एक बार आप अपने बच्चों को पढ़ा दें, तो उन्हें सरकारी नौकरी भी मिलेगी और उद्योगों में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपके लिए बनाई गई एक राष्ट्रीय स्तर की कोऑपरेटिव के माध्यम से वन उपज का भी अच्छे तरीके से पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने का हमने संकल्प लिया है। डेयरी और वन उपज, ये दोनों मिलकर यहां रोजगार के क्षेत्र में एक नया युग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने डेयरी का मॉडल भी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से लागू करने का निर्णय लिया है। हर गांव में डेयरी पहुंचेगी और हर आदिवासी बहन को दो पशु देने का काम केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगे।
    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अनेक निर्दाेष आदिवासी भाई-बहन नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी विस्फोटों का शिकार हो जाते थे। बच्चों को स्कूलों से उठाकर नक्सली कैंपों में ले जाया जाता था। ‘जनता की सरकार’ के नाम पर कई निर्दोष लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी जाती थी। देश आजाद हुआ, लेकिन आजादी को यहां तक पहुंचने नहीं दिया गया। एक समय ऐसा था, जब यहां नेतानार में 6 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। स्कूल और अस्पताल उजाड़ दिए गए थे। राशन और रोजगार लोगों तक पहुंचने नहीं दिया जाता था और बैंक की तो कल्पना भी दूर थी। आज उसी स्थान पर गरीब आदिवासी भाई-बहनों के लिए जनसेवा केंद्र बनाया जा रहा है। यह भूमि भारत के हर नागरिक के लिए तीर्थ समान है। यह शहीद वीर गुंडाधुर जी की जन्मभूमि है। वीर आदिवासी नेता गुंडाधुर ने विदेशी शासन के खिलाफ बस्तर के आदिवासियों को एकजुट किया था। उनसे प्रेरणा लेकर यह सुरक्षा केंद्र, जो पहले लोगों की सुरक्षा करता था, अब सेवा केंद्र बनकर जनसेवा करेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने रैली निकालकर भरा नामांकन

    May 18, 2026

    केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; कलेक्टर ने किया सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने दी बधाई

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा

    May 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,347

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,290

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,222
    Don't Miss
    रायपुर

    कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग

    By Khabar WorldMay 18, 20265

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर में कैनाल रोड 2.0 योजना को लेकर बड़ा विवाद…

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    May 18, 2026

    वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 18, 2026

    मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग

    May 18, 2026

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    May 18, 2026

    वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 18, 2026

    मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुंगेली में समाधान शिविर का दिखा बड़ा असर, मनीषा पटेल का राशन कार्ड मात्र कुछ ही घंटों में तैयार

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के ग्राम सुकली में ‘समाधान शिविर’ का भव्य आयोजन, करोड़ों की सौगात से चमकी लोरमी की पंचायतें

    May 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.