Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप

    May 18, 2026

    बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    बिलासपुर में आधी रात खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: शिवनाथ नदी से 3 चैन माउंटेन मशीनें जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप
    • बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार
    • बिलासपुर में आधी रात खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: शिवनाथ नदी से 3 चैन माउंटेन मशीनें जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • जनजातीय गरिमा उत्सव: प्रदेशभर में ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान शुरू
    • सुशासन तिहार: झापरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान; 35 हितग्राहियों को सौंपे गए माण पत्र
    • छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट की अफवाहें बेअसर: पेट्रोल-डीजल का बंपर स्टॉक मौजूद, पैनिक बाइंग न करने की अपील
    • द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन
    • बंदूक छोड़ थामा ट्रैक्टर का स्टीयरिंग: नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की नई शुरुआत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विशेष लेख : ’बस्तर में सुशासन का सफर : अब गाँव की चौखट तक पहुँची बस सेवा’
    छत्तीसगढ़

    विशेष लेख : ’बस्तर में सुशासन का सफर : अब गाँव की चौखट तक पहुँची बस सेवा’

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी नैसर्गिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां के कई गांव दशकों से मुख्यधारा से कटे हुए थे। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने इस दूरी को पाटते हुए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ के जरिए विकास का एक नया अध्याय शुरू किया है।
    अब बस्तर के सुदूर वनांचलों में विकास की एक नई बयार बह रही है। वहीं दशकों के इंतजार के बाद, अब गांवों की पगडंडियों पर भी अब बस के पहिए थिरकने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ‘अंत्योदय‘ के संकल्प को चरितार्थ कर रही है।
    ’दशकों का सपना, अब हुआ साकार’
    आजादी के बाद से जिन 425 गांवों के ग्रामीणों ने केवल पैदल चलने या निजी साधनों पर निर्भर रहने की नियति चुनी थी, आज वहां नियमित बसों की आवाज और उनके हॉर्न गूंज रही हैं। बस्तर संभाग के 50 विभिन्न मार्गों पर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की 52 बसों का सफल संचालन किया जा रहा है। यह मात्र एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की उम्मीदों की उड़ान है, जो अब अपने घर की दहलीज से सीधे शहर की ओर जुड़ रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री केदार कश्यप के सक्रिय प्रयासों और परिवहन सचिव एस. प्रकाश के मार्गदर्शन से इन मार्गों का चयन बहुत ही व्यावहारिक तरीके से किया गया है। इस योजना का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीणों को हाट-बाजार, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों तक पहुँचने में कोई बाधा न आए। परिवहन विभाग अब केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि श्अंतिम छोर के व्यक्तिश् तक सेवा पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।
    ’बदलाव के तीन प्रमुख स्तंभ‘:
    ’शिक्षा की नई रोशनी’
    सुदूर क्षेत्रों के छात्र अब उच्च शिक्षा के लिए शहरों के कॉलेजों तक आसानी से आ-जा पा रहे हैं। परिवहन की सुविधा ने युवाओं के सपनों को नई गति दी है।
    ’बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं’
    स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच अब सुलभ हो गई है। आपातकालीन स्थिति हो या नियमित जाँच, ग्रामीणों को अब निजी वाहनों के भारी खर्च और असुरक्षित सफर से मुक्ति मिली है।
    ’आर्थिक सशक्तिकरण’
    स्तर की आर्थिक रीढ़ यहाँ की लघु वनोपज और कृषि उत्पाद हैं। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण अपनी उपज को कम लागत में बड़े बाजारों तक पहुँचा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
    ’विकास और विश्वास का संगम’
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विश्वास है कि जब तक गाँव नहीं जुड़ेंगे, तब तक विकास की गति अधूरी है। यह मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना कठिन भौगोलिक बाधाओं को पार कर शासन के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत कर रही है। पथरीले रास्तों पर बने पक्के सड़क और घने जंगलों के बीच चलती ये बसें इस बात का प्रमाण हैं कि यदि इच्छाशक्ति दृढ़ हो, तो विकास का मार्ग हर बाधा को पार कर गांव-गांव तक पहुंच ही जाता है।
    आज ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ ने बस्तर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है। यह सुशासन का वह सफर है, जहां सरकार खुद जनता के द्वार-द्वार तक पहुंच रही है। अब बस्तर थमेगा नहीं, बल्कि विकास की राह पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप

    May 18, 2026

    बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    बिलासपुर में आधी रात खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: शिवनाथ नदी से 3 चैन माउंटेन मशीनें जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,347

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,290

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,222
    Don't Miss
    रायपुर

    नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप

    By Khabar WorldMay 18, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री और रिफिलिंग के बड़े मामले के सामने…

    बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    बिलासपुर में आधी रात खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: शिवनाथ नदी से 3 चैन माउंटेन मशीनें जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 18, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव: प्रदेशभर में ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान शुरू

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप

    May 18, 2026

    बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    बिलासपुर में आधी रात खनिज विभाग का बड़ा एक्शन: शिवनाथ नदी से 3 चैन माउंटेन मशीनें जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 18, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव: प्रदेशभर में ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान शुरू

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार: झापरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान; 35 हितग्राहियों को सौंपे गए माण पत्र

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट की अफवाहें बेअसर: पेट्रोल-डीजल का बंपर स्टॉक मौजूद, पैनिक बाइंग न करने की अपील

    May 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.