खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई, जहां उदंती अभ्यारण के कोर जोन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान उपनिदेशक वरुण जैन और वन कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामला उदंती अभ्यारण के सीतानदी रेंज अंतर्गत जैतपुरी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अभ्यारण्य प्रशासन ने कोर क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों को लेकर 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया था। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। कुछ लोगों ने जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
बताया जा रहा है कि दो बार नोटिस मिलने के बाद आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद वन विभाग ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति और बढ़ गई।
सोमवार को वन विभाग की टीम ग्रामीणों के बयान दर्ज करने जैतपुरी गांव पहुंची थी। इसी दौरान कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने वन अमले का घेराव कर उपनिदेशक वरुण जैन और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की।
हालांकि तनावपूर्ण स्थिति के बीच वन विभाग और प्रशासन ने हालात को संभाल लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल के साथ बाइक भी जब्त
- वन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: रतनपुर में 14 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी के घर दबिश
- केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; कलेक्टर ने किया सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने दी बधाई
- अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का हमला, डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन से धक्का-मुक्की, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- अबूझमाड़ के सोमरू राम का सालों का इंतजार चंद घंटों में खत्म; ‘सुशासन तिहार’ बना वनांचल के विकास का नया अध्याय
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा
- सूरज की रोशनी से रोशन हुआ बस्तर: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ ने बदली बीजापुर के सोनसाय की जिंदगी
- रायपुर में कैनाल रोड 2.0 का भारी विरोध: 1300 घरों पर मंडराया बुलडोजर का साया, बिना नोटिस सर्वे से भड़के लोग, निगम का किया घेराव


