खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुमुख नगर पचपेड़ी नाका से भाटागांव तक कैनाल रोड 2.0 बनाने का प्लान है, जिसके लिए कई घरों को तोड़ने की तैयारी है। बेघर होने से बचने के लिए पीड़ित परिवार ने आज निगम का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें 80 फीट रोड नहीं चाहिए और ना ही हम अपना घर छोड़ेंगे।
दरअसल, गुरुमुख नगर पचपेड़ी नाका से भाटागांव तक कैनाल रोड बनाने का प्लान है। 30 फीट का जगह होने के बावजूद 80 फीट का रोड बनाने का प्रावधान रखा गया है। ऐसे में रोड के बीच में आने वाले कई घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इसी को लेकर आज पीड़ित परिवार ने नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विस्थापन नियम का पालन नहीं किया गया और अगले 40 साल से बसे परिवारों को बेघर करने की साज़िश की जा रही है। रोड के लिए 30 फिट का जगह होने के बावजूद 80 फीट का बनाने का प्रावधान रखा गया है।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 1300 परिवारों को बेघर किया जा रहा है। बगैर नोटिस सर्वे किया जा रहा है और तोड़ने की तैयारी हो रही है। उनका कहना है कि हमें 80 फ़ीट का रोड नहीं चाहिए और ना ही हम अपना घर छोड़ेंगे।
Trending
- वन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: रतनपुर में 14 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी के घर दबिश
- केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; कलेक्टर ने किया सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने दी बधाई
- अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का हमला, डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन से धक्का-मुक्की, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- अबूझमाड़ के सोमरू राम का सालों का इंतजार चंद घंटों में खत्म; ‘सुशासन तिहार’ बना वनांचल के विकास का नया अध्याय
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा
- सूरज की रोशनी से रोशन हुआ बस्तर: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ ने बदली बीजापुर के सोनसाय की जिंदगी
- रायपुर में कैनाल रोड 2.0 का भारी विरोध: 1300 घरों पर मंडराया बुलडोजर का साया, बिना नोटिस सर्वे से भड़के लोग, निगम का किया घेराव
- हत्या के आरोपी ने जेल से आकर भरा पर्चा; जिस भाजपा नेता के कत्ल का आरोप, उसी की खाली सीट पर ठोंकी चुनावी ताल


