खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिछले 24 घंटों में मौसम के बदले मिजाज के कारण छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। रायपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में झमाझम बारिश की गतिविधियां जारी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश, अंधड़ और बिजली गिरेगी। यह दौर अगले 2 दिनों तक जारी रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि रायपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भक्षेत्र में बने सिस्टम के असर से अगले दो दिन तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इधर शनिवार को रायपुर में 62.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा पश्चिम विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसी वजह से नमी लगातार प्रदेश तक पहुंच रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर
- IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल
- बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का ‘करुप्पु’ तूफान: सिर्फ 3 दिनों में रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म
- समर सुपरफूड: तरबूज न सिर्फ रखेगा हाइड्रेटेड, बल्कि दिल की सेहत और डाइट क्वालिटी को भी बनाएगा बेमिसाल- शोध में बड़ा खुलासा
- विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्रीसाय ने जताया दुःख
- नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी रॉयल ट्रेवल्स की बस; शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: चक्रवाती सिस्टम से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; अगले 48 घंटे वज्रपात और अंधड़ का अलर्ट


