खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई आयोजनों में मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे माना पीटीएस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं दोपहर ढाई बजे बादल अकादमी में मुलाकात और चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम पौने 6 बजे बस्तर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम जगदलपुर में निर्धारित है।
Trending
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर
- IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल
- बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का ‘करुप्पु’ तूफान: सिर्फ 3 दिनों में रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म
- समर सुपरफूड: तरबूज न सिर्फ रखेगा हाइड्रेटेड, बल्कि दिल की सेहत और डाइट क्वालिटी को भी बनाएगा बेमिसाल- शोध में बड़ा खुलासा
- विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्रीसाय ने जताया दुःख
- नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी रॉयल ट्रेवल्स की बस; शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: चक्रवाती सिस्टम से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; अगले 48 घंटे वज्रपात और अंधड़ का अलर्ट


