नई दिल्ली। IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया। इस मैच को जीतकर GT प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती थी, लेकिन KKR ने फिलहाल ऐसा होने नहीं दिया। अब लीग स्टेज के सिर्फ 10 मैच बाकी हैं, जिसमें से 2 आज (PBKS vs RCB और DC vs RR) होंगे और अभी तक प्लेऑफ के लिए कोई भी टीम अपनी जगह कंफर्म नहीं कर पाई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। गुजरात अपने दूसरे स्थान पर बनी हुई है, कोलकाता आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता की ये 12 मैचों में 5वीं जीत थी, टीम के 11 अंक हैं।
टॉप-4 टीमें और उनका प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 12 में से 8 मैच जीते हैं। आज पंजाब किंग्स को हराकर RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है। पंजाब के 12 मैचों में 13 अंक हैं, टीम चौथे स्थान पर है। अगर पंजाब आज नहीं जीती तो उनके प्लेऑफ में जाने के चांस कम हो जाएंगे।
दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस बनी हुई है, जिसने 13 में से 8 मैच जीते हैं। अब गुजरात का सिर्फ एक मैच बचा हुआ है। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके 12 मैचों के बाद 14 अंक हैं। SRH के अगले दो मैच CSK और RCB के साथ है। प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें दोनों और उम्मीद बनाए रखने के लिए कम से कम 1 मैच जीतना है।
RR, CSK, KKR और DC भी दौड़ में शामिल
पांचवें नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। RR ने 11 में से 6 मैच जीते हैं, उन्हें बचे हुए 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने हैं। दिल्ली आठवें नंबर पर है, जो आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। दिल्ली अभी भी अपने दोनों मैच जीतकर 14 अंकों तक ही पहुंचेगी।
छठे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 में से 6 मैच जीते हैं, टीम अपने दोनों मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंच सकती है। उनका मैच GT और SRH के साथ है, ये दोनों मैच तय करेंगे कि प्लेऑफ में कौन जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बचे हुए दोनों मैच जीतकर KKR 15 अंकों तक पहुंच जाएगी, तब अन्य टीमों के नतीजों के आधार पर उनके प्लेऑफ में जाने का मौका बन सकता है।
Trending
- नवग्रहों के राजा सूर्य देव की दिव्य कथा: सौरमंडल के स्वामी का प्रभाव, शक्ति और साधना का महापर्व
- IPL 2026: KKR ने रोका गुजरात का रथ, प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक; जानें सभी टीमों का पूरा समीकरण
- सावधान! फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत को भी लगेगा तगड़ा झटका
- मुख्यमंत्री साय ने सोनोका बैनर्जी के निधन पर जताया शोक
- रेलवे खेल कोटा भर्ती घोटाला: CBI का रायपुर और बिलासपुर DRM दफ्तरों पर बड़ा छापा; दो गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद
- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का तांडव: कई जगह गिरे पेड़; आज शाम फिर बिगड़ेगा मौसम
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज
- मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा


