खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने खेल कोटे से जुड़ी भर्ती में कथित अनियमितता व गड़बड़ी के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर व बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में दबिश दी। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की। खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे कर सकती है।
बता दें कि सीबीआई की टीम ने शनिवार को एक साथ दोनों शहरों में दबिश दी। बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामा लक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी के दौरान लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद होने की बात कही जा रही है।
Trending
- नवग्रहों के राजा सूर्य देव की दिव्य कथा: सौरमंडल के स्वामी का प्रभाव, शक्ति और साधना का महापर्व
- IPL 2026: KKR ने रोका गुजरात का रथ, प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक; जानें सभी टीमों का पूरा समीकरण
- सावधान! फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत को भी लगेगा तगड़ा झटका
- मुख्यमंत्री साय ने सोनोका बैनर्जी के निधन पर जताया शोक
- रेलवे खेल कोटा भर्ती घोटाला: CBI का रायपुर और बिलासपुर DRM दफ्तरों पर बड़ा छापा; दो गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद
- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का तांडव: कई जगह गिरे पेड़; आज शाम फिर बिगड़ेगा मौसम
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज
- मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा


