खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेलवे सुरक्षा, कानूनी जानकारी और सामाजिक जागरूकता को लेकर अमागुड़ा-नकटीसेमरा सेक्शन में आज शुक्रवार काे विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन एचसी 4198 एन. पात्रा एवं एके. टाकरी ने किया। अभियान के दौरान अमागुड़ा गांव, बमनी गांव एवं एलसी गेट क्रमांक केके-74 क्षेत्र में ग्रामीणों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को रेलवे सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
जागरूकता कार्यक्रम में रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से चलने या पार करने के खतरों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए रेलवे द्वारा संचालित “मेरी सहेली” पहल की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा रेलवे लेवल क्रॉसिंग पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, गेट सिग्नल का पालन करने का महत्व तथा रेलवे फाटक के नियमों के बारे में समझाइश दी गई। कार्यक्रम में एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े अपराधों, नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन और उपयोग के खिलाफ भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि रेलवे परिसर या ट्रैक के आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ अथवा रेलवे प्रशासन को सूचित करें।
अभियान के दौरान गांव के सरपंच, वार्ड सदस्यों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। इसमें रेलवे सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा के प्रति पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Trending
- कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
- कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ
- ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
- महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
- जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का गांजा तस्कर RTO नाके के पास से गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का माल बरामद
- सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”


