खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक और महान क्रांतिकारी अमर शहीद सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
साहस और त्याग के अद्वितीय प्रतीक
शहीद सुखदेव जी के बलिदान को याद करते हुए चौधरी ने कहा कि माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए सुखदेव जी ने हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका जीवन देशभक्ति, अदम्य साहस और त्याग का एक कालजयी उदाहरण है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने भगत सिंह और राजगुरु जैसे साथियों के साथ जिस निडरता और अटूट समर्पण का परिचय दिया, वह आज भी भारत के हर युवा के हृदय में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाता है।
ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शहीद सुखदेव जी का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के गौरवशाली अस्तित्व की नींव है। उनकी वीरता हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई, हजारों पंचायतों की बदली तस्वीर
- सिलतरा के पावर प्लांट में धू-धू कर जलीं नशीली दवाएं, पुलिस ने नष्ट किया करोड़ों का ड्रग्स
- ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम
- वॉटरशेड विकास योजना ने बदली धमतरी के किसान छबी लाल की तकदीर: पारंपरिक खेती छोड़ बने आधुनिक सब्जी उत्पादक
- सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के पथरिया में उमड़ा जनसैलाब, समाधान शिविर में 115 से अधिक ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
- सुशासन तिहार 2026’: जब समाधान शिविर में उठी ‘गोवा ब्रांड’ शराब की मांग, सुनकर मुस्कुराए प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल
- अंधविश्वास पर भारी पड़ी चिकित्सा विज्ञान: मुंगेली जिला अस्पताल ने मानसिक रूप से बीमार युवक को दिया ‘नया जीवन’
- सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के समाधान शिविरों से आम जनता को बड़ी राहत, शिवशंकर राजपूत का गांव में ही बना ड्राइविंग लाइसेंस


