खबर वर्ल्ड न्यूज-राज चक्रधारी-राजिम। राजिम स्थित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थिति और स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेंटर में न तो समुचित पार्किंग व्यवस्था है और न ही मरीजों के उपयोग योग्य स्वच्छ शौचालय की उचित सुविधा।
सेंटर के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के वाहन सड़क किनारे व इधर-उधर खड़े नजर आते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। एंबुलेंस एवं आपातकालीन वाहनों के लिए भी स्पष्ट रास्ता निर्धारित नहीं दिखता। यह स्थिति मरीजों की सुरक्षा और यातायात दोनों के लिए खतरा बन सकती है।
वहीं शौचालय की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। शौचालय में साफ-सफाई का अभाव, पानी की समुचित व्यवस्था न होना तथा नियमित रखरखाव की कमी साफ दिखाई देती है। स्वास्थ्य नियमों के अनुसार किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वच्छ, सुरक्षित और मरीजों के उपयोग योग्य शौचालय अनिवार्य होता है, लेकिन यहां यह मानक पूरे होते नजर नहीं आते।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों में साफ-सफाई, पार्किंग और मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यहां रोजाना बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज आते हैं। ऐसे में लापरवाही सीधे तौर पर मरीजों की सेहत से जुड़ा मामला बन जाती है।
अब देखना होगा कि संबंधित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में पाई गई अव्यवस्थाओं पर क्या कार्रवाई की जाती है।
Trending
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- कांग्रेस ने महतारी वंदन में केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
- बीजापुर में फूटा तेंदूपत्ता संग्राहकों का गुस्सा: 4 साल से बोनस गायब, ग्रामीणों ने विधायक मंडावी को सौंपा ज्ञापन
- तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में सुकमा के युवक की दर्दनाक मौत
- लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में मानकों की धज्जियां, पार्किंग और शौचालय की बदहाली से मरीज बेहाल
- तीन बार के पार्षद अमित दास का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में दिल का दौरा पड़ने से निधन
- अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
- जांजगीर-चांपा में खनिज माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: 3 रेत घाटों पर छापेमारी, 5 हाईवा जब्त, 2 चालक गिरफ्तार


