खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है।वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे। एक निजी रिजॉर्ट में सभी ठहरे हुए थे। गुरुवार रात नहाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक आने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, अमित दास अपने दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे। इस दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त उनके गले में पानी भर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। घटना के बाद शव को घर लाया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताते चलें कि अमित दास रायपुर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


