खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से बादल गरजने के साथ बारिश हो रही है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रायपुर में काले बादल छा चुके हैं और मानसून जैसी बारिश हो रही है। इसके अलावा बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी और रायगढ़ में तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
रायपुर में सुबह से मौसम बिगड़ गया। लगभग 8 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बादल गरजने के साथ बारिश होने लगी। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बलौदा बाजार में मौसम ने करवट ली। बीती देर रात आए आंधी तूफान में जिला मुख्यालय में कई जगह बड़े पेड़ बीच सड़क पर धराशाई हो गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। आज सुबह दुकान दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगरपालिका की एक टीम रास्ता क्लियर करने में लगी हुई है। वहीं बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है।
महासमुंद जिले में देर रात से शुरू हुई आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई। वहीं सुबह से गरज-चमक के साथ पिथोरा में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते गांवों की गलियां पानी-पानी हो गईं। इधर Raigarh में भी रायपुर के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से बादल छाए रहने के बाद गरज-चमक के साथ बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। वहीं धमतरी में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। इसके अलावा बिलासपुर में सुबह अंधड़-बारिश हुई, जिससे बिजली व्यवस्ता ठप है।
Trending
- विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025- ग्रामीण छत्तीसगढ़ के सशक्तिकरण का नया अध्याय
- भारत सरकार के भूमि संसाधन सचिव ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट
- अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास
- इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा- राज्यपाल डेका
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- कांग्रेस ने महतारी वंदन में केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
- बीजापुर में फूटा तेंदूपत्ता संग्राहकों का गुस्सा: 4 साल से बोनस गायब, ग्रामीणों ने विधायक मंडावी को सौंपा ज्ञापन


