खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 लाख रुपए के अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, झारखंड से गांजा लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंन इसकी जांच शुरु की। इस मामले में दो आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने 12 मई को NDPS एक्ट के तहत आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 लाख रुपए का अफीम बरामद किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी झारखंड के गुमला के रहने वाले हैं और झारखंड से गांजा लाकर दुर्ग सहित आसपास के इलाके में इसकी सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Trending
- नक्शा प्रोजेक्ट: धमतरी में डिजिटल क्रांति- केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
- अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ के सभी 194 नगरीय निकायों को ‘गुड गवर्नेंस’ का मंत्र: सचिव शंगीता आर. ने दिए सख्त निर्देश
- रायपुर को बड़ी सौगात: कचना ओवर-ब्रिज का काम 96% पूरा, जल्द खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट
- प्रशासनिक दक्षता का सम्मान मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्धता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को नवाजा
- बस्तर में ‘बदलाव की बयार’: नियद नेल्लानार 2.0 के लिए रोडमैप तैयार, मुख्य सचिव ने की प्रगति की समीक्षा
- दुर्ग पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: झारखंड-छत्तीसगढ़ अफीम तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त
- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 2026: 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 12वीं में बेटियों और 10वीं में छात्रों ने दिखाया दम


