खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 लाख रुपए के अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, झारखंड से गांजा लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंन इसकी जांच शुरु की। इस मामले में दो आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने 12 मई को NDPS एक्ट के तहत आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 लाख रुपए का अफीम बरामद किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी झारखंड के गुमला के रहने वाले हैं और झारखंड से गांजा लाकर दुर्ग सहित आसपास के इलाके में इसकी सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक


