खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के जैतपुरी गांव में एक विवाह समारोह के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। यह घटना 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई। विवाह समारोह में डीजे पर डांस चल रहा था, तभी गांव के कुछ युवकों ने वहां मौजूद पीड़िता और पांच अन्य युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने गलत नीयत से युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब युवतियों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।
घटना की शिकायत के बाद कोंडागांव थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बबलू मरकाम (20), अनिल यादव (18 वर्ष 4 माह), वीरेंद्र मानिकपुरी (21), महेश कुलदीप (21) और अमित दास यादव (19) को हिरासत में लिया। ये सभी जैतपुरी पटेलपारा के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने घटना को कारित करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कार्यवाही के उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


