खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। जो विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।
निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Trending
- ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’
- CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए ‘रिवैल्यूएशन’ का मौका, 14 मई तक करें आवेदन
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान
- वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति
- बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी- साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा
- जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
- सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
- हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता


