खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने गुरवार रात लगभग 12 बजे व्यवसायी के घर घुसकर परिवार पर गोलियां बरसा दी। करीब 3 राउंड फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया है। मृतक की पहचान आयुश कश्यप के रूप में हुई है, जो रेत के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआत में घटना को लूट के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन परिजन इसे व्यवसायिक रंजिश का आरोप लगा रहे हैं।
पूरी वारदात बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहि गांव का है। जानकारी के मुताबिक करीब रात 12 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावर घर के पीछे के रास्ते से व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसे। घर में घुसने के बाद वह सबसे पहले उस कमरे में पहुंचे, जहां आयुष, उसका भाई और एक बहन सो रहे थे। हमलावरों ने 19 वर्षीय आयुष कश्यप पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीने और दूसरी कनपटी पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आशुतोष कश्यप पर भी एक राउंड फायर किया गया, जो उसके दाहिने हाथ में लगी। इस दौरान पैसों की मांग की बात भी सामने आई है। फिलहाल घायल आशुतोष को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया जा रहा है।
मृतक आयुष कश्यप, सम्मेलाल कश्यप का बेटा था, जो हाल ही में रेत के कारोबार में शामिल था। बीती रात वह जांजगीर-चांपा में रेत गाड़ी को छुड़वाने गया हुआ था, वहां वह देर रात वापस लौटा था। सम्मेलाल कश्यप लोहा व्यापारी होने के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में उपसरपंच भी रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी भी पूर्व सरपंच रह चुकी हैं।
सम्मेलाल कश्यप का आरोप है कि घटना को व्यवसायिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। नकाबपोश बदमाश लूट नहीं हत्या के इरादे से घर में घुसे थे।बता दें कि इससे पहले भी करहि गांव में उपसरपंच की हत्या जैसी गंभीर वारदात सामने आ चुकी है।
घटना की जानकारी के बाद विधायक ब्यास कश्यप अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से गोलीकांड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश मे लॉ एन्ड आर्डर की स्थिति बिगड़ी है। रेत माफियाओ पर जिला प्रशासन का अंकुश नहीं है। उन्होंने खनिज विभाग पर रेत के अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक और ASP पहुंचे घटनास्थल
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी निवेदिता पाल और एएसपी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। 3 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


