खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकसभा में कांग्रेस एवं समूचे विपक्षी दलों द्वारा किए गए नारी शक्ति वंदनअधिनियम के विरोध को लेकर जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया है। विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के खिलाफ तख्ती लेकर जमकर महिलाओं ने नारेबाजी की है।
भाजपा पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की सहभागिता हो इसलिए यह अधिनियम लाया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार फिर महिलाओं के साथ छल करते उन्हें उनका अधिकार मिलने से रोका है। कांग्रेसी कभी नहीं चाहते कि देश में मातृशक्ति का नेतृत्व बढ़े। कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा समझती है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष बकावण्ड सोनबारी भद्रे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो मातृशक्ति के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आने वाली थी उसे कांग्रेस पार्टी समेत पूरी विपक्षी दल ने इस अधिनियम का विरोध करके उनके अधिकार से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने वंचित किया है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी पार्टी है जो केवल महिलाओं अपमानित करती है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में उनका 33 प्रतिशत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए सदन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पेश किया ताकि देश की महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ लोकसभा एवं विधानसभाओं में नेतृत्व करे और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने में सहभागी बने, लेकिन कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को यह नागवार गुजरा और अपने महिला विरोधी चरित्र को एक बार फिर से उजागर करते हुए इस अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने इस अधिनियम को पारित नहीं होने दिया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि पिछले 12 बारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन महिलाओं के नाम से कर उनके सशक्त बनाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक ऐसी पार्टी है जिन्हें महिलाओं का आगेे बढ़ना हजम नहीं हो रहा है। महिलाएं जन प्रतिनिधि बनकर विकसित भारत की संकल्पना को पूरी करने के लिए प्रतिबध्द है तो कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी रवैये महिलाओं हो उनका हक छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति रुष्ट है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित बघेल,जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, जिला मंत्री नरसिंह राव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर,ममता राणा,भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष तोकापाल रितेश जोशी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, रामप्रसाद मौर्य ,प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी आनंद झा,शशिनाथ पाठक, खेमसिंह देवांगन, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, योगेश शुक्ला,बिजली बैद्य,माधवी मण्डल,दिलीप झा,मंगतू कश्यप,भरत कश्यप, जीवनाथ मौर्य,विकाश सिकदार,राजा यादव,परमेश रजा,आशा साहू,राहुल सोनी,त्रिवेणी रन्धारी,गायत्री बघेल, रेखा सिंह,उर्मिला यादव सहित अन्य मौजूद थे।
Trending
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश


