खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर दिया है। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पोड़ी निवासी दिलेश्वर प्रसाद साहू की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है। कभी उनका घर कच्चा और मिट्टी का बना हुआ था, जो हर मौसम में मुश्किलें खड़ी कर देता था। बारिश के दिनों में छत टपकती थी, दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं और पूरा परिवार असुरक्षा के बीच जीवन बिताने को मजबूर था।
जब दिलेश्वर को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। शासन द्वारा उन्हें घर निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति मिली। उनकी मेहनत और शासन की सहायता से वर्ष 2024-25 में उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया। आज दिलेश्वर अपने परिवार पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक सुरक्षित और मजबूत आवास में सम्मान के साथ रह रहे हैं। वे खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीने की नई दिशा भी दी है। इसके लिए दिलेश्वर प्रसाद साहू ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।
Trending
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन


