नई दिल्ली। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘डकैत’ को रिलीज के बाद मिला-जुला रिव्यू मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक-ठाक रही। हालांकि पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसने अपनी रफ्तार बरकरार रखी और अब यह ‘हिट: द सेकंड केस’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के करीब पहुंच रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘डकैत’ ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘डकैत’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की थी। उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी। शनिवार को इसने 6.85 करोड़ जुटाकर थोड़ा उछाल भी दिखाया लेकिन रविवार को ये बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई और इसने 6.40 करोड़ ही कमाए। फिर पहले मंडे को भी इसके कलेक्शन को बड़ा झटका लगा और ये बस 2.30 करोड़ ही कमा पाई। हालांकि मंगलवार को इसने फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है।
सैकनिल्क के मुताबिक ‘डकैत’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 3 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘डकैत’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 25.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘डकैत’ की राह में रोड़ा बन रही है ‘धुरंधर 2’
बता दे कि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है और हाल ही में रिलीज हुई ‘डकैत’ को पीछे छोड़ रही है। यहां तक कि चौथे मंगलवार को जहां ‘डकैत’ ने 3 करोड़ कमाए तो वहीं 27 दिन पुरानी ‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंगलवार को भी 7.05 करोड़ कमाए हैं। यानी ये अब भी नई रिलीज ‘डकैत’ से दुगनी से ज्यादा कमाई कर रही है।
अदिवी की ‘हिट: द सेकंड केस’ को मात देने वाली है डकैत
‘डकैत’ बेशक बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई नहीं कर पा रही है लेकिन ये अदिवी शेष की पिछली फिल्म ‘हिट: द सेकंड केस’ से बेहतर परफॉर्म कर रही है, जिसने भारत में 25.92 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। सी रफ्तार से चलते हुए, डकैत बुधवार को अदिवी की पिछली फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर सकती है। हालांकि, इसके लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है क्योंकि धुरंधर 2 से मुकाबला कर रही इस फिल्म को अब शुक्रवार से अक्षय कुमार की भूत बंगला से भी टक्कर लेनी पड़ेगी। जिसके आने के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ेगा।
‘डकैत’ के बारे में
शैनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही प्रकाश राज, सुनील, ज़ैन मैरी खान और अतुल कुलकर्णी सहायक भूमिकाओं में हैं।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


