खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाने की है, जहां पुलिस ने ‘ओशियन ग्रो गांजा’ नाम के विशेष प्रकार के मादक पदार्थ के साथ आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले से शहर में सक्रिय एक संगठित ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले हैं।
इस मामले से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर किया था। 11 अप्रैल की रात छापामार कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी रितिक पसरिचा से पूछताछ के बाद पुलिस ने 13 अप्रैल को आरोपी मोहित पाल का रायपुर आने की सूचना मिलने पर हिरासत में लिया। पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह आरोपी रितिक के साथ गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बेचने का चैटिंग एवं ऑनलाइन रकम लेनदेन का काम करता था। घटना के बाद वह दिल्ली भाग गया था। एक दिन पहले ही वह रायपुर आया था, लेकिन पुलिस पहले से तैयार थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी तक फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है। वहीं पुलिस रायपुर में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा खरीदने वाले कस्टमर के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित पाल, हंसराज मार्ग थाना शाहदरा दिल्ली का निवासी है। रायपुर के अशोका हाईट्स जे 101 मोवा में रह रहा था। मोहित पाल और कुलदीप पाल भी रायपुर आते थे और रितिक के साथ मिल कर रायपुर में गांजा बेचने का काम करते थे। दूसरे आरोपी की गिरफ्तार के बाद पुलिस अब कुलदीप पाल की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी 1 के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
11 अप्रैल की कार्रवाई में आरोपी रितिक पसरिचा के पास से मादक पदार्थ गांजा 2.870 किलोग्राम और ओशियन ग्रो गांजा का 114 ग्राम जब्त किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से नकदी, महंगा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक 1 तराजू और पैकिंग सामग्री भी जब्त की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए नशे का सामान न मंगवाता था और फिर उसे रायपुर में सप्लाई करता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब उस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है, जो इस कारोबार से जुड़ा हुआ है।
Trending
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार
- बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’
- छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर


