खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को बुलाई गई है। मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे होने वाली बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान सरप्लस की नीलामी करने लिए गए निर्णय को लेकर मुहर लग सकती है। वहीं बस्तर से नक्सलवाद का सफाया करने के बाद बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।


