मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को रिलीज हुई। ‘डकैत’ ने मिक्स्ड रिव्यूज के बीच ठीक-ठाक कलेक्शन के साथ ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन इसमें कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। डकैत ने ओपनिंग डे पर भारत में 6.55 करोड़ रुए का कलेक्शन किया। जबकि दूसरे इसके कलेक्शन में थोड़ी उछाल देखने को मिली। फिल्म के हिंदी कलेक्शन में भी पहले दिन के मुकाबले अच्छी कमाई है। पहले दिन फिल्म की हिंदी वर्जन से 90 लाख रुपए की कमाई हुई थी, जबकि दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ ने 3734 शोज के जरिए दूसरे दिन यानी शनिवार को कुल 7 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 15.81 करोड़ और कुल नेट कमाई 13.55 करोड़ रुपए हो गई है।
‘डकैतः एक प्रेम कथा’ ग्लोबल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹2.50 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 9 करोड़ रुपए हो गई है। इससे ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.81 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जबकि वह फिल्म अब अपने चौथे हफ्ते में चल रही है। ‘धुरंधर 2’ ने शनिवार को 11.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो ‘डकैत’ के शनिवार के कलेक्शन से भी ज्यादा है।
नानी ने की ‘डकैतः एक प्रेम कथा’ की तारीफ
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिला। लेकिन तेलुगू स्टार नानी ने फिल्म की जमकर तारीफ की और अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सच्ची ब्लॉकबस्टर, जिसमें दिल भी है। डकैत क्या फिल्म है! इस थिएट्रिकल एक्सपीरियंस को बिल्कुल मिस मत करना। अदिवि शेष शानदार थे और ये अब तक का उनका बेस्ट है। अदिवि शेष, अब्बुरी रवि गारु और राइटिंग व स्क्रीनप्ले डिपार्टमेंट की पूरी टीम को बधाई।”
नानी ने मृणाल ठाकुर को बताया बेहतरीन अदकारा
नानी ने आगे लिखा, “मृणाल ठाकुर आपने इसमें बहुत खूबसूरती से खुद को ढाला है। आपकी टोपी में एक और पंख जुड़ गया। सुप्रियाआपने साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक को जिस तरह से संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ है। आपको पूरी ताकत मिले। बेहतरीन डायरेक्शन, जबरदस्त म्यूजिक, शानदार विजुअल्स। पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


