खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के रेंज माकड़ी अंतर्गत ग्राम मगेड़ा हीरापारा में वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी पूर्व कोंडागांव के मार्गदर्शन में आरोपी मानक राम यादव ने अपने मकान की बाड़ी में अवैध रूप से साल, बीजा और सागौन की लकड़ी का भंडारण किया था। उड़नदस्ता टीम ने आज शनिवार काे अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 नग लकड़ी जब्त की है। जब्त की गई लकड़ी में साल, बीजा और सागौन शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1,35,000 रुपये बताई गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जब्त अवैध लकड़ी में 20 साल चौखट कड़ी, 19 साल चिरान और 6 सागौन फारा शामिल हैं। कुल 45 लकड़ियों का घनत्व 0.830 घन मीटर आंका गया है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण क्रमांक 18465/04 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी मोतीलाल बेलसरिया, सहायक प्रभारी राकेश शुक्ला, वनपाल तारावती कोर्राम, अलका नाग, वनरक्षक वासुदेव डहरिया, सरस्वती मरकाम और वाहन चालक मंजीत चव्हाण शामिल थे।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


