खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के रेंज माकड़ी अंतर्गत ग्राम मगेड़ा हीरापारा में वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी पूर्व कोंडागांव के मार्गदर्शन में आरोपी मानक राम यादव ने अपने मकान की बाड़ी में अवैध रूप से साल, बीजा और सागौन की लकड़ी का भंडारण किया था। उड़नदस्ता टीम ने आज शनिवार काे अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 नग लकड़ी जब्त की है। जब्त की गई लकड़ी में साल, बीजा और सागौन शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1,35,000 रुपये बताई गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जब्त अवैध लकड़ी में 20 साल चौखट कड़ी, 19 साल चिरान और 6 सागौन फारा शामिल हैं। कुल 45 लकड़ियों का घनत्व 0.830 घन मीटर आंका गया है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण क्रमांक 18465/04 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी मोतीलाल बेलसरिया, सहायक प्रभारी राकेश शुक्ला, वनपाल तारावती कोर्राम, अलका नाग, वनरक्षक वासुदेव डहरिया, सरस्वती मरकाम और वाहन चालक मंजीत चव्हाण शामिल थे।
Trending
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती


