खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में कटौती लागू कर दी है। 1 अप्रैल से प्रभावी इस फैसले में टैक्स दरों में करीब 1% की कमी की गई है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी आएगी।
वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर वैट अब 24% (साथ में 2 रुपए प्रति लीटर) और डीजल पर 23% (साथ में 1 रुपए प्रति लीटर) कर दिया गया है। पहले ये दरें लगभग 1% अधिक थीं। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 0.70 से 1.20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आने का अनुमान है।
आम उपभोक्ताओं के स्तर पर यह राहत ज्यादा असरदार नहीं दिखेगी। बाइक और कार चलाने वालों के लिए महीने भर में कुल बचत करीब 100 से 300 रुपए के बीच ही सीमित रहने की संभावना है। इसके पीछे वजह यह है कि ईंधन की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार और बेस प्राइस का प्रभाव ज्यादा रहता है, जिससे वैट में मामूली कटौती का असर सीमित हो जाता है।
Trending
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?


