खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमण को जिले से बाहर फैलने से रोकने के लिए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और मुर्गा-मुर्गी, अंडे व अन्य पक्षियों के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
जिले में H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब तक करीब 30 हजार से ज्यादा पक्षियों की कलिंग की जा चुकी है। एक किलोमीटर क्षेत्र को अति संवेदनशील और 10 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। बाजार में चिकन और अंडों की बिक्री भी पूरी तरह बंद कर दी गई है।
पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं और पक्षियों की मौत की हर सूचना पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि कोई भी संक्रमित सामग्री जिले में प्रवेश न कर सके।स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। प्रवासी पक्षियों और जलाशयों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरे हुए पक्षियों से दूर रहें और तुरंत सूचना दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


