खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमण को जिले से बाहर फैलने से रोकने के लिए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और मुर्गा-मुर्गी, अंडे व अन्य पक्षियों के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
जिले में H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब तक करीब 30 हजार से ज्यादा पक्षियों की कलिंग की जा चुकी है। एक किलोमीटर क्षेत्र को अति संवेदनशील और 10 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। बाजार में चिकन और अंडों की बिक्री भी पूरी तरह बंद कर दी गई है।
पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं और पक्षियों की मौत की हर सूचना पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि कोई भी संक्रमित सामग्री जिले में प्रवेश न कर सके।स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। प्रवासी पक्षियों और जलाशयों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरे हुए पक्षियों से दूर रहें और तुरंत सूचना दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Trending
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर


