खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता की लोहे के पाइप से मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मामला सक्ती जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामभांठा का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र सुमित महिलांगे ने 26 27 मार्च की दरमियानी रात अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से मनबोध महिलांगे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं आरोपी पुत्र सुमित महिलांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


