खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर शहर के देवरीखुर्द इलाके में सोमवार शाम स्कूटी सवार महिला के गले से दो बाइक सवार युवक सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
राजकिशोर नगर निवासी तुलिका बाजपेयी अपने परिचित के साथ देवरीखुर्द गदा चौक गई थीं। काम खत्म होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मस्तूरी की ओर भाग निकले। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दोनों फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मस्तूरी, मल्हार और तोरवा थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी आरोपी स्पष्ट नजर नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देवरीखुर्द निवासी श्रद्धा बाई 21 मार्च को काम की तलाश में अग्रसेन चौक गई थीं। शाम को वह बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थीं। पावर हाउस के पास उतरने के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति भी बैग लेकर उतर गया। घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसका बैग ऑटो में ही गायब हो गया है। बैग में सोने-चांदी के जेवर रखे थे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन बाद सोमवार को मामला दर्ज किया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


