Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    April 24, 2026

    बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    • भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
    • शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
    • बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
    • मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
    • बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
    • प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » व्हाट्सएप ‘स्टॉक’ ग्रुप के जाल में फंसे डॉक्टर, निवेश के नाम पर ₹37.5 लाख की डिजिटल डकैती
    रायपुर

    व्हाट्सएप ‘स्टॉक’ ग्रुप के जाल में फंसे डॉक्टर, निवेश के नाम पर ₹37.5 लाख की डिजिटल डकैती

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 23, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के जैन कालोनी मार्ग, आम्रापाली सोसायटी, पचपेडीनाका में रहने वाले एक दांत के चिकित्सक के साथ ऑनलाइन निवेश ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 02 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने VIP23 Stock Market Strategy Exchange Group नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।
    पीड़ित ने बताया कि ग्रुप एडमिन के मोबाइल नंबर 1(808) 9891382 और 1(281) 8468060 थे। ग्रुप के माध्यम से उन्हें बताया गया कि वे शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं और इससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। ग्रुप में जोड़े जाने के बाद यह भी कहा गया कि उन्हें एक माह तक ग्रुप में बने रहना होगा। साथ ही, शेयर मार्केट निवेश संबंधी पुस्तक का पब्लिकेशन 28 मार्च 2026 को मुंबई में किया जाएगा।
    ग्रुप में बताया गया कि वेल्थ एनालिसिस नामक एप और FARLEY LLC प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश किया जाएगा, जो सेबी से रजिस्टर्ड है। निवेश करने के लिए पहले एक माह का कोर्स करना आवश्यक था। इसके बाद अलग-अलग ग्रुप में निवेश के अवसर दिए जाएंगे, ताकि व्यक्ति अपनी बचत के हिसाब से राशि निवेश कर सके।
    पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने ग्रुप के निर्देशानुसार अपने मोबाइल नंबर को Victory Vanguards 2 Team ग्रुप में जोड़ लिया और अपने Axis Bank खाता क्रमांक 9160100******** और ICICI Bank खाता क्रमांक 47******** से अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन निवेश किया।
    निवेश की गई राशि इस प्रकार रही:- 25-02-2026: 50,000 रुपये, 27-02-2026: 50,000 रुपये, 28-02-2026: 1,00,000 रुपये, 01-03-2026: 3,00,000 रुपये, 04-03-2026: 6,00,000 रुपये, 06-03-2026: 2,00,000 रुपये, 09-03-2026: 3,50,000 रुपये, 10-03-2026: 2,00,000 रुपये, 14-03-2026: 10,00,000 रुपये, 14-03-2026: 10,00,000 रुपये, कुल मिलाकर पीड़ित ने लगभग 20,00,000 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए।
    इसके अलावा, एडमिन द्वारा 05-03-2026 और 09-03-2026 को उन्हें दो किस्तों में 50,000 रुपये और 50,000 रुपये यानी कुल 1,00,000 रुपये वापस भेजा गया, जिसे पीड़ित ने निकाल लिया। हालांकि, बची हुई राशि लगभग 37,50,000 रुपये उनके पास वापस नहीं आई। पीड़ित का आरोप है कि एडमिन और ग्रुप के अन्य सदस्य उनके पैसे लेकर अपना नाम छुपाने और निवेश का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर गए। इस धोखाधड़ी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने बताया कि यह पूरी योजना ठगी करने के उद्देश्य से की गई थी।
    ग्रुप के माध्यम से किए गए वादों और एप के भरोसे उन्होंने इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की, जबकि वास्तविकता में किसी भी निवेश का कोई कार्य नहीं किया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और धन की वसूली की मांग की है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऑनलाइन निवेश और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऐसे निवेश प्रस्तावों में सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। अविश्वसनीय स्रोतों से आने वाले निवेश सुझाव या एप में तुरंत बड़ी रकम भेजना जोखिम भरा हो सकता है। यह मामला रायपुर और आसपास के क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश ठगी के बढ़ते मामलों की चेतावनी देता है। स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    April 24, 2026

    प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह

    April 24, 2026

    CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई

    April 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    बस्तर

    नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    By Khabar WorldApril 24, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद और गुंडागर्दी…

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    April 24, 2026

    बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी

    April 24, 2026

    शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    April 24, 2026

    बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी

    April 24, 2026

    शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी

    April 24, 2026

    बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे

    April 24, 2026

    मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार

    April 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.