खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लगातार अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक से आया है, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर कटाक्ष किया।
बता दें कि रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक, नवीन घट गांव में तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कटाक्ष किया। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “‘सुशासन’ के ‘अफ़ीम स्टार्टअप’ की नई ब्रांच अब लैलूंगा में पाई गई है।” साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “‘सुशासन अफ़ीम’ – लैलूंगा ब्रांच।” बघेल ने तंज कसते हुए लिखा कि अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी को अपना चुनाव निशान “कमल के फूल” की जगह “अफ़ीम का फूल” कर लेना चाहिए।
Trending
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह


