नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है। ये फिल्म बेहद जबरदस्त परफॉर्म कर रही है और हर दिन अपने छप्पर फाड़ कलेक्शन के साथ इतिहास रच रही है। महज चार दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी पहाड़ जैसा कलेक्शन कर डाला है और तमाम बड़े सुपरस्टार का रिकॉर्ड भी मिट्टी में मिला डाला है। आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर बॉलीवुड के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। चलिए यहां जान लेते हैं कि धुरंधर 2 ने रिलीज के चौथे दिन दुनियाभर में कितनी कमाई कर डाली है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने अपनी अनाउंसमेंट के दिन से ही काफ़ी चर्चा बटोर ली थी। एडवांस बुकिंग से लेकर पेड प्रीव्यू शो और पहले वीकेंड तक, फ़िल्म हर मोर्चे पर उम्मीदों पर खरी उतरी है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों का इंतज़ार है, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड को दुनिया भर में अनुमानित 691.32 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म किया है, जिसमें भारत में 454.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शामिल है। उम्मीद है कि इसका कुल कलेक्शन दुनिया भर में आसानी से 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा।
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड गदर 2 सहित इन फिल्मों को दी मात
ईद के मौके पर, फिल्म ने रिलीज़ के सिर्फ़ चार दिनों में पेड प्रीव्यू सहित 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ इस स्पाई थ्रिलर ने गदर 2 (686 करोड़ रुपये), जेलर (607.3 करोड़ रुपये), और सालार (614.6 करोड़ रुपये) की दुनिया भर की कमाई को पार कर लिया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
700 करोड़ रुपये के ग्लोबल माइलस्टोन के बेहद करीब पहुंचने के साथ ही, अब यह फ़िल्म अपने अगले बड़े टारगेट पर नज़र गड़ाए हुए है जिनमें पीके (750.3 करोड़), स्त्री 2 और छावा (788.6 करोड़) शामिल है।
दुनिया भर में हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फ़िल्में (सैकनिल्क के मुताबिक)
दंगल -2070 करोड़
पुष्पा 2-1742.10 करोड़
बाहुबली 2- 1788.06 करोड़
KGF 2-1215 करोड़
धुरंधर-1307.35 करोड़
आरआरआर-1230 करोड़
कल्कि 2898 AD-1042.25 करोड़
जवान-1160 करोड़
कांतारा चैप्टर 1- 852.36 करोड़
छावा-807.91 करोड़
स्त्री 2-857.15 करोड़
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से भारत में 43 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी। फिर रिलीज़ के पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। शुक्रवार, यानी दूसरे दिन, यह आंकड़ा घटकर 80.72 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन तीसरे दिन इसमें ज़बरदस्त उछाल देखा गया, शनिवार को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 113.00 करोड़ रुपये कमाए, और रविवार, यानी चौथे दिन, 21,202 शो के ज़रिए फ़िल्म ने 114.85 करोड़ रुपये का बमफाड़ कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग वीकेंड खत्म किया ।इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की भारत में नेट कमाई अब 454.12 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि पहले मंडे को ये 500 करोड़ के पार हो जाएगी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


